Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Dr Nandan was elected President and Dr Rajveer Secretary in Provincial Medical Services Association elections
{"_id":"6a9acd5934c4d429c005ad15","slug":"video-dr-nandan-was-elected-president-and-dr-rajveer-secretary-in-provincial-medical-services-association-elections-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन अध्यक्ष और डॉ. राजवीर बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन अध्यक्ष और डॉ. राजवीर बने सचिव
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन सिंह अध्यक्ष और डॉ. राजवीर सिंह सचिव चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए एकतरफा मुकाबला देखने मिला। मतगणना के बाद विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिए गए। अन्य छह पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी नगेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2026-28 सत्र के लिए संभागीय प्रशिक्षण केंद्र पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 146 में से 132 चिकित्सकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नंदन सिंह को 77, डॉ. कुंवर बहादुर सिंह को 34 और डॉ. प्रमोद यादव को 21 मत मिले। सचिव पद के लिए डॉ. राजवीर सिंह को 69 और डॉ. अजय यादव को 63 मत मिले। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की समस्याओं और मरीज सेवा को प्राथमिकता बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।