{"_id":"6aafc3e36cefaa05610d2d61","slug":"video-dispute-between-patient-and-staff-at-nursing-home-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नर्सिंग होम में मरीज और स्टाफ में हुआ विवाद, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नर्सिंग होम में मरीज और स्टाफ में हुआ विवाद, पुलिस से शिकायत
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम में ड्रेसिंग जल्दी बदलने की कहने पर मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। अस्पताल प्रबंधक ने मरीज, उसके साथ आई महिला पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अस्पताल प्रबंधक ललित कुमार ने तहरीर दी। बताया कि नगला कलहू, सादाबाद, हाथरस निवासी दीपक कुमार को 14 सितंबर को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। अगले दिन ड्रेसिंग बदलने के दौरान दीपक और महिला कुंती ने निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय व स्टाफ से गाली-गलौज की। वे अस्पताल का बकाया भुगतान किए बिना चले गए और गोली मारने की धमकी भी दी। बाद में इंस्टाग्राम पर अस्पताल निदेशक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर धमकाया गया। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।