{"_id":"6b046f13bc5c21a6a805ba8e","slug":"video-disarray-prevailed-at-polling-stations-during-special-summary-revision-of-electoral-roll-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मतदान केंद्रों पर हावी अव्यवस्थाएं, खुले मैदान में तो कहीं बाइक पर बैठकर वोट बनाते नजर आए बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मतदान केंद्रों पर हावी अव्यवस्थाएं, खुले मैदान में तो कहीं बाइक पर बैठकर वोट बनाते नजर आए बीएलओ
विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में लगे बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। रविवार को विशेष अभियान के दाैरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं खुले मैदान में तो कहीं बाइक पर बैठकर बीएलओ वोट बनाते नजर आए। बड़ी संख्या में लोग अपने वोट जुड़वाने, मृत सदस्यों के वोट हटवाने और संशोधन के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों ने लोगों के फॉर्म भरवाने से लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया। अमर उजाला की पड़ताल में मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलीं। कई केंद्रों पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही शौचालय खुले थे। महिला बीएलओ को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित विभागों की लापरवाही सामने आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।