Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Priyanka shines in voter awareness test; secures a spot in the top ten and qualifies for the state-level round.
{"_id":"6b041ec50143cf908d0665dc","slug":"video-priyanka-shines-in-voter-awareness-test-secures-a-spot-in-the-top-ten-and-qualifies-for-the-state-level-round-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: मतदाता जागरूकता की परीक्षा में चमकी प्रियंका, टॉप टेन में शामिल, राज्य स्तर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: मतदाता जागरूकता की परीक्षा में चमकी प्रियंका, टॉप टेन में शामिल, राज्य स्तर के लिए चयनित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन की छात्रा प्रियंका ने जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। 18 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रा प्रियंका ने प्रतियोगिता में टॉप टेन प्रतिभागियों में स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी में मतदाता सूची, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान और मतगणना से जुड़े सवाल पूछे गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने छात्रा को बधाई दी है और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।