{"_id":"6a932592c63a13eb4d008212","slug":"video-devotees-invited-to-janmashtami-amidst-harinaam-sankirtan-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को दिया जन्माष्टमी का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को दिया जन्माष्टमी का न्योता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व शहरवासियों को जन्मोत्सव और नंदोत्सव में आमंत्रित करने के लिए श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) की ओर से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया। बल्केश्वर तिराहे से प्रारंभ हुई यात्रा में सुगंधित पुष्पों से सजी पालकी में भगवान श्रीकृष्ण और बलभद्र के विग्रह विराजमान थे। यात्रा में श्रद्धालु मृदंग, मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। यात्रा कमला नगर मेन मार्केट और महाराजा अग्रसेन मार्ग से होकर श्रीजगन्नाथ मंदिर पर समाप्त हुई। अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि 4 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। शाम को भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन तक पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि 5 सितंबर को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसमें दही हांडी प्रतियोगिता, हिंडोला, फूल बंगला, भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा। इस मौके पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, कांता प्रसाद अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, अदिति गौरांगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।