{"_id":"6ac3e5a1ba216b618c0a4fd6","slug":"video-crocodile-enters-tubewell-room-forest-department-rescues-it-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव विप्रावली में खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में शनिवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। उसे देखकर किसान रामविलास शर्मा घबरा गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी पर वन दरोगा सत्यप्रकाश वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान मगरमच्छ अक्सर बीहड़ की खंदकों में चले जाते हैं। वहीं जलस्तर कम होने पर कुछ मगरमच्छ और घड़ियाल रास्ता भटककर ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों और गांवों तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी वन विभाग की टीम कई जलीय जीवों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ चुकी है। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।