{"_id":"6aba907da90ab12f5e0daaa5","slug":"video-councilors-hurl-chairs-during-swachhata-hi-seva-program-outrage-erupts-over-incident-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभासदों ने फेंकी कुर्सियां, इस बात पर फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभासदों ने फेंकी कुर्सियां, इस बात पर फूटा आक्रोश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद अछनेरा परिसर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को नगर पालिका के सभासदों ने विरोध जताया। सभासदों का आरोप है कि कार्यक्रम की जानकारी उन्हें समय से नहीं दी गई। बताया गया कि नगर पालिका परिसर में 28, 29 और 30 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने से नाराज सभासद पालिका परिसर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान टेंट और कुर्सियों को हटाने की बात को लेकर हंगामा हुआ। सभासदों ने वहां रखी कुछ कुर्सियां फेक दीं। सभासद गुलशन गर्ग, रामेश्वर वर्मा, पवन छोकर, सुनील सोगलवार, शिवा माहौर, मुकेश धनगर का कहना है कि कार्यक्रम की जानकारी समय से जनप्रतिनिधियों और कस्बावासियों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने पहुंच सकते थे। वहीं कार्यक्रम के पहले दिन प्रचार-प्रसार के अभाव में अपेक्षाकृत कम संख्या में लोग पहुंचे। अधिशासी अधिकारी अरुण यादव ने बताया कि कार्यक्रम 29 और 30 सितंबर को होना था, लेकिन रविवार शाम करीब सात बजे कार्यक्रम को 28 सितंबर से शुरू करने की सूचना मिली। समय कम होने के कारण सभी सभासदों और कस्बावासियों तक सूचना नहीं पहुंच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।