{"_id":"6aa12a5e31ed577b470fb892","slug":"video-congress-gheraos-ada-office-demands-additional-compensation-for-farmers-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इनर रिंग रोड के लिए ग्राम पटरी पचगांई और खेड़ा पचगांई में भूमि अधिग्रहण कर एलाइनमेंट बदलकर उस पर इंडोर स्टेडियम बनाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया | उन्होंने शहर हो रहे अवैध निर्माण, अनियोजित कॉलोनी और एडीए के अधिकारी और कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग सहित 15 सूत्रीय ज्ञापन एडीए उपाध्यक्ष को दिया | एडीए उपाध्यक्ष ने 15 सितंबर को किसानों के साथ बैठक निश्चित की है|
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने आगरा विकास प्राधिकरण में किसानों से इनर रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था| उसे समय सर्किल रेट से भी कम मुआवजा उन्हें दिया गया | अब एडीए उसे जमीन का एलाइनमेंट चेंज करके दुकान और कमर्शियल भवन निर्माण करना चाह रहा है | जो किसानों के साथ धोखा है| प्राधिकरण उसे जमीन का किसानों को आज की सर्किल रेट के हिसाब से चारगुना मुआवजा दे|
इसके साथ ही भ्रष्टाधिकारियों की कृपा से बेलनगंज, किनारी बाजार, सिकंदरा समेत शहरभर में अवैध निर्माणों और अनियोजित कॉलोनियों पनप रहीं हैं| हमरी मांग है कि एएसआई के लंबित प्रकरणों व एडीए अधिकारियों-कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच की जाए | इन मांगें को न माना गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी|
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।