{"_id":"6a9412e65f0e9c1c0207ec4e","slug":"video-bull-was-injured-after-falling-into-an-open-municipal-drain-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम के खुले नाले में गिरकर सांड़ घायल, लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम के खुले नाले में गिरकर सांड़ घायल, लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
मथुरा के मंडी चौराहा के पास सौंख रोड पर स्थित एक खुले नाले में रविवार सुबह एक बेसहारा सांड़ गिर गया। नाले की दीवारों से घिसटकर सांड़ घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सांड़ को नाले में गिरा हुआ देखकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने नजदीक से ही जेसीबी मशीन को बुलाकर उसमें रस्सा बांधकर बड़ी मुश्किल से सांड़ को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने सांड़ के उपचार के लिए आसपास के कई गौशालाओं को सूचना भी दी, लेकिन कोई भी सांड़ को लेने मौके पर नहीं पहुंचा। दूसरी ओर इससे नगर निगम के नालों की लचर व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।