{"_id":"6aa2b21dd2b2eecd740a555a","slug":"video-book-exhibition-organized-as-part-of-hindi-fortnight-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिंदी पखवाड़े के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हिंदी पखवाड़े के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में हिंदी पखवाड़े के तहत अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौ से 11 सितंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ और प्रशासक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी, कहानी, संदर्भ, शैक्षिक और सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्र-छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने पुस्तकों को पढ़ने में विशेष रुचि दिखाई। पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रदर्शनी का समन्वय करते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना, हिंदी साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकों और ज्ञान के प्रति लगाव पैदा करना है। इस दौरान हिंदी विभाग की पद्मा, उर्मिला, बाबू राम, सियाराम, मुलायम सिंह सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।