{"_id":"6ace5cd26ad09c041600a8f3","slug":"video-body-of-young-man-found-near-yamuna-expressway-interchange-in-agra-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मिली लाश, खंडहर में फंदे पर लटका हुआ था शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मिली लाश, खंडहर में फंदे पर लटका हुआ था शव, जांच में जुटी पुलिस
आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मलूपुर सर्विस रोड पर स्थित एक खंडहर में अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार मलूपुर सर्विस रोड के किनारे बने खंडहर में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक पैंट-शर्ट पहने हुए था। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।