{"_id":"6ace083402a3c4fa1d0e1402","slug":"video-the-problem-of-lifting-paddy-in-the-grain-markets-of-firozpur-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की दाना मंडियों में धान की लिफ्टिंग की समस्या, किसान और आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की दाना मंडियों में धान की लिफ्टिंग की समस्या, किसान और आढ़ती परेशान
फिरोजपुर जिले की दाना मंडियों में धान की लिफ्टिंग की समस्या के चलते किसान और आढ़ती परेशान हैं। किसानों और आढ़तियों का कहना है कि कई शैलरों को अभी तक धान रखने के लिए अलॉटमेंट नहीं हुई है, जिसके कारण मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो रहा है।
मंडियों में 17 फीसदी नमी वाला धान खरीदा जा रहा है। वहीं, बारिश के कारण खुले में पड़ा धान भीगने से उसमें नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे किसानों को धान की खरीद और उठान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ किसानों का कहना है कि निजी व्यापारी मंडियों में अधिक धान खरीद रहे हैं, जबकि सरकारी खरीद में देरी हो रही है। कई किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से मंडियों में धान लेकर बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं की गई है। किसानों ने मांग की है कि धान की खरीद में तेजी लाने के साथ-साथ लिफ्टिंग की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें मंडियों में परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।