फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The traffic police launched a massive drive against haphazardly parked vehicles.

अंब: ट्रैफिक पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों के काटे चालान

Tue, 13 Oct 2026 04:13 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:13 PM IST
The traffic police launched a massive drive against haphazardly parked vehicles.
नगर पंचायत अंब में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार और मुख्य मार्गों पर नो पार्किंग जोन में खड़े 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस (टीटीआर) के अंब इंचार्ज एएसआई यशपाल की अगुवाई में पुलिस दल ने अंब बस अड्डा बाजार, नैहरियां रोड तथा ऊना रोड बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। कई वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अपने वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़ा किया गया था, जिससे आम जनता और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी आ रही थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 30 से अधिक वाहनों के चालान काटकर जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई के संदर्भ में एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बाजार और व्यस्त सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब और अधिक कड़ा रुख अपनाएगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। यदि कोई भी व्यक्ति नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह विशेष जांच अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: पुलिस की कड़ी निगरानी में हो रहा बिठूर में मतदान, डीसीपी वेस्ट और अन्य अधिकारी कर रहे निरीक्षण

13 Oct 2026

लखनऊ में राशन के लिए सुबह छह बजे से लाइन में लगे लोग, कम अनाज मिलने का भी आरोप

13 Oct 2026

लखनऊ में आधी रात को छापेमारी में पुलिस को 32 करोड़ की मॉर्फिन बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

13 Oct 2026

कानपुर: बिठूर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 10 बूथों पर सुबह से लगी मतदाताओं की भारी भीड़

13 Oct 2026

कानपुर में भाजपा राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वर पटेल ने ली क्षेत्रीय व जिला कमेटियों की बैठक

13 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

13 Oct 2026

सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पिता ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

13 Oct 2026
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला के दाड़ी में 18 साल पुरानी रामलीला का आगाज, पहले दिन विष्णु लीला का मंचन

13 Oct 2026

कानपुर देहात में बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, उछेता गांव के पास मची चीख-पुकार

13 Oct 2026

पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

13 Oct 2026

हिमाचल के मंडी शहर में पीएनजी की तैयारी तेज, नेरचौक मेडिकल कॉलेज की मंजूरी का इंतजार

13 Oct 2026

कोटकपूरा में एक करोड़ के विकास कार्यों की स्पीकर संधवां ने करवाई शुरुआत, तहसील परिसर समेत विभिन्न वॉर्डों के होंगे कार्य

फिरोजपुर जिले के लोगों को रंगमुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दुकानों और रेहड़ियों की जांच

कानपुर के शास्त्री नगर पार्क में योगा ग्राउंड के लिए हरे-भेर पेड़ काटने का विरोध

13 Oct 2026

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर के नीचे प्रकाश व्यवस्था चरमराई, लाइन फाल्ट से लाइट हो रहीं फ्लकचुएट

13 Oct 2026

कानपुर के जूही बारह देवी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, माता रानी के दर्शन को पहुंचे भक्त

13 Oct 2026

फर्रुखाबाद: दलालों के हवाले एआरटीओ कार्यालय, लिपिक के चेले करते हैं अवैध वसूली

13 Oct 2026

हमीरपुर: बड़ा में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह की लीला ने मोहा दर्शकों का मन

15-16 अक्टूबर को नौ जिलों में बारिश के आसार

13 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ शृंगार, मस्तक पर मां गंगा धारण कर दिए दर्शन

13 Oct 2026

लखनऊ में घर के बाहर खड़ी कार चुराने का प्रयास, लोगों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

13 Oct 2026

रामलीला कमेटी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों की मौत

13 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में बेरोजगारी और कलह से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

13 Oct 2026

हमीरपुर: भोटा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा के पुतले जलाए

Video: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 21 अक्टूबर से; ड्रा के जरिए फ्रेंचाइजीस टीमों का हुआ आवंटन, जानें कौन सी टीमें ले रही भाग

13 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर व रेउना थाना क्षेत्रों में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए निकला पैदल मार्च

13 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Oct 2026

भाजपा नेता भोला निषाद पर फायरिंग

13 Oct 2026

होटल मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को दबोचा

13 Oct 2026

बाढ़ से बर्बाद फसल का 1399 किसानों को मिलेगा 56 लाख मुआवजा

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed