{"_id":"6ace0636243f018dd405ce0e","slug":"video-both-elderly-men-climbed-down-from-the-tower-in-pathankot-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में 51 दिनों के संघर्ष के बाद टावर से उतरे बुजुर्ग, जिला प्रशासन ने क्रेन की मदद से उतार नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में 51 दिनों के संघर्ष के बाद टावर से उतरे बुजुर्ग, जिला प्रशासन ने क्रेन की मदद से उतार नीचे
बैराज संघर्ष ओस्ती समिति जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग संघर्षकारियों का 51 दिनों से चला आ रहा टावर पर धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। सरकार और डैम प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर माधोपुर क्षेत्र के गांव सिंघोड़ी में करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 83 वर्षीय कुलविंदर सिंह और 87 वर्षीय शरम सिंह को जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया।
दोनों बुजुर्गों को नीचे उतारने के बाद मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।
दोनों बुजुर्ग पिछले 51 दिनों से अपनी मांगों के समाधान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रहे थे। टावर पर उन्होंने तिरपाल और रस्सियों के सहारे अस्थायी ठिकाना बनाया हुआ था। उनकी जिद थी कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।
आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों की बातचीत और एक सप्ताह के भीतर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव तथा सरकार अन्य अधिकारियों के साथ उनकी मांगों पर बातचीत करवाने के आश्वासन के बाद दोनों बुजुर्ग नीचे उतरने के लिए राजी हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।