{"_id":"6a941305ad1e92cdd1061d34","slug":"video-body-found-in-yamuna-police-working-to-identify-it-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में मिला सड़ा-गला शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में मिला सड़ा-गला शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
आगरा के यमुना किनारे इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर (विद्यापुरम) यमुना किनारे में करीब 15 से 20 दिन पुराना युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। कुत्ते शव को नोच रहे थे। शनिवार दोपहर पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे युवक कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहचान करना मुश्किल हो गया। भगवती बाग निवासी ओम कुमार मिश्रा ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे यमुना किनारे पूजा का सामान विसर्जित करने पहुंचे थे। नाले में उन्हें शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो कुत्ते शव को नोच रहे थे। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव कई दिन पहले यमुना में फेंका गया है। एसीपी छत्ता का कहना है शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है।। उसकी शिनाख्त की पहचान की जा रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।