{"_id":"6af2d95716def02469059d81","slug":"31-foot-govardhan-maharaj-idol-made-with-400-kg-of-cow-dung-in-agra-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में बने 31 फीट के गोवर्धन महाराज, 400 किलो गोबर से हुआ अद्भुत शृंगार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में बने 31 फीट के गोवर्धन महाराज, 400 किलो गोबर से हुआ अद्भुत शृंगार; देखें वीडियो
Tue, 10 Nov 2026 02:14 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:14 PM IST
सार
आगरा की नवीन गल्ला मंडी में गोवर्धन पूजा पर 400 किलो गोबर से 31 फीट ऊंची गोवर्धन महाराज की भव्य आकृति बनाई गई। 15 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार गोबर को यमुना में प्रवाहित करने के बजाय खेतों में खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा में बने 31 फीट के गोवर्धन महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोवर्धन पूजा के अवसर पर नवीन गल्ला मंडी में गोवर्धन सेवा समिति की ओर से 31 फीट ऊंचे गोवर्धन जी महाराज की भव्य आकृति तैयार की गई। करीब 400 किलो गोबर से बनाई गई इस आकृति को देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं पहुंचे। समिति की ओर से पिछले 15 वर्षों से खेतों में गोवर्धन महाराज की आकृति बनाने की परंपरा निभाई जा रही है।
समिति अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि आयोजन के बाद गोबर को यमुना में प्रवाहित नहीं किया जाएगा। गोवर्धन महाराज की आकृति में इस्तेमाल गोबर को श्रद्धालु और किसान अपने-अपने खेतों में खाद के रूप में इस्तेमाल करेंगे। इससे धार्मिक परंपरा के साथ यमुना को प्रदूषण से बचाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
समिति के कोषाध्यक्ष डॉ एसएस यादव ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भजन, धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।