Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding Truck Rams Tata Nexon, Car Overturns on Agra Highway; 1.5 Km Traffic Jam

आगरा न्यूज: ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हाईवे पर पलट गई कार; देखें हादसे का ये पूरा वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 07:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 07:15 PM IST
सार

आगरा के रामबाग फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा नेक्सन कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार हाईवे पर पलट गई। राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि हादसे के कारण करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गया।
 

विज्ञापन
Speeding Truck Rams Tata Nexon, Car Overturns on Agra Highway; 1.5 Km Traffic Jam
आगरा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार शाम रामबाग फ्लाईओवर से वाटरवर्क्स की ओर जा रही टाटा नेक्सन कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे चालक को राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन




सिकंदरा के पथरी रोड निवासी अभिनव सेंगर पुत्र आत्माराम सोमवार शाम करीब 5 बजे टाटा नेक्सन कार से फिरोजाबाद से घर लौट रहे थे। रामबाग फ्लाईओवर पार कर वह वाटरवर्क्स की ओर बढ़ रहे थे। बताया गया है कि हाईवे किनारे ऑटो खड़े होने और भीड़ के चलते आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर अभिनव ने भी अपनी कार रोक दी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने कार सवार को बाहर निकाला। कार के शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना पर यातायात पुलिस और डिवीजन चौकी पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त कार हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है। कार चालक की तहरीर पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed