{"_id":"6af322035e9cb8c8a00fb7fd","slug":"roadways-staff-protest-at-bah-depot-as-buses-are-withheld-over-low-load-factor-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भदावर डिपो पर चालक-परिचालकों ने किया हंगामा, इस बात पर भड़क गए कर्मचारी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भदावर डिपो पर चालक-परिचालकों ने किया हंगामा, इस बात पर भड़क गए कर्मचारी; देखें वीडियो
Tue, 10 Nov 2026 07:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:24 PM IST
सार
आगरा के बाह स्थित भदावर डिपो में कम लोड फैक्टर के चलते करीब 10 बसों की जमा और निकासी रोक दी गई। चार घंटे इंतजार के बाद चालक-परिचालकों ने हंगामा किया, जिसके बाद एआरएम की काउंसलिंग पर दोपहर में बसें आवंटित की गईं।
विज्ञापन
भदावर डिपो पर चालक-परिचालकों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवर्धन पूजा के दिन मंगलवार की सुबह भदावर डिपो बाह के वर्कशॉप में बसों की निकासी नहीं हुई और न ही उन्हें जमा किया गया। जिन बसों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम था, उन्हें रोका गया था। सुबह 10 बजे तक इंतजार कर रहे चालक-परिचालकों ने हंगामा कर बस निकासी की मांग की।
सोमवार को विभिन्न रूटों पर गई भदावर डिपो बाह की बसों का लोड फैक्टर 50 फीसदी से कम होने के कारण मंगलवार की सुबह 6 बजे वर्कशॉप में बसों को जमा नहीं किया गया। ड्यूटी के लिए पहुंचे चालक-परिचालकों को निकासी के लिए बसें नहीं दी गईं। चालक आदेश बरुआ ने बताया कि बस का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम होने की वजह से करीब 10 बसों की जमा और निकासी रोकी गई है। स्टॉक बस निकासी के लिए 4 घंटे से इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों से वार्ता के बाद भी बस नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा किया।
परिचालक सुमन ने बताया कि लोड फैक्टर कम होने की वजह से उनका रूट ऑफ कर दिया गया है और वे बस के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। परिचालक अंजली ने बताया कि दिवाली पर बाहर से यात्री आते-जाते हैं, लेकिन लोकल रूट पर बस चलवाने से लोड फैक्टर कम रहा है। दिवाली के अगले दिन लोग आने-जाने से परहेज करते हैं, इसलिए गिरावट हुई है। काशीराम और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बस जमा हुई है और न ही कोई सुनवाई हुई है। लोड फैक्टर कम होने की वजह से बसें नहीं दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन इनामी सीजन है और किलोमीटर कम होने से वे इनाम से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बस आवंटित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एआरएम बाह सारिका शर्मा ने बताया कि जिन बसों का लोड फैक्टर कम होता है, स्टाफ की काउंसलिंग के बाद ही गाड़ी आवंटित की जाती है। काउंसलिंग के बाद नियमानुसार बसें आवंटित की गई हैं।