Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Ahead of the SP’s Dalit conference, the BJP is holding a ‘Buddha Vandana’ (reverence to Buddha) event at Buddha Park, featuring a ceremonial showering of flowers from the air.
{"_id":"6af8a893c2a5c1ed6c0454f8","slug":"video-ahead-of-the-sps-dalit-conference-the-bjp-is-holding-a-buddha-vandana-reverence-to-buddha-event-at-buddha-park-featuring-a-ceremonial-showering-of-flowers-from-the-air-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा के दलित सम्मेलन से पहले बुद्धा पार्क में भाजपा का बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प बर्षा कार्यक्रम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा के दलित सम्मेलन से पहले बुद्धा पार्क में भाजपा का बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प बर्षा कार्यक्रम।
यमुनापार। सपा के प्रस्तावित दलित महा सम्मेलन से पहले भाजपा ने यमुनापार में सामाजिक समरसता और दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है। शनिवार को कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान के तहत बुद्ध वंदना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता किशन (सीटू) चौहान ने जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायियों, प्रमुख समाजसेवियों और संतों की मौजूदगी रही।
उपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के भंतों का सम्मान किया गया। इसके बाद भंते के सानिध्य में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना की। भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश का स्मरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हवाई पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत भी किया गया। आयोजकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा के दलित महासम्मेलन से पहले भाजपा नेता की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम के जरिए दलित समाज के बीच राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता किशन उर्फ सीटू चौहान ने कहा कि दलित समाज भाजपा के साथ है और सपा के सम्मेलन से समाज का रुख नहीं बदलने वाला। सपा लच्छेदार भाषणों के जरिए दलितों को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन अब समाज जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से दलित समाज का हित सुरक्षित है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समरस समाज के निर्माण का आह्वान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
.
ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, गूंजे बुद्ध वंदना के स्वर
बुद्धा पार्क में आयोजित समारोह में आकर्षण का केंद्र ड्रोन से की गई हवाई पुष्पवर्षा रही। आसमान से बरसे फूलों के बीच भंते और अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक बुद्ध वंदना हुई। आयोजन में भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।