{"_id":"6af859c3486299a6870b9013","slug":"video-nodal-officer-who-wrote-controversial-post-on-the-back-foot-expresses-regret-in-a-video-statement-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्ट लिखने वाले नोडल अफसर बैकफुट पर, वीडियो जारी कर जताया खेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्ट लिखने वाले नोडल अफसर बैकफुट पर, वीडियो जारी कर जताया खेद
स्वार। पत्नी के जन्मदिन पर फेसबुक पर विवादित शेर-शायरी लिखना नोडल अधिकारी देवेश चौधरी के लिए भारी पड़ गया। मुस्लिम समाज के बढ़ते विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी बैकफुट पर आ गए। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर खेद जताया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रामपुर में तैनात नोडल अधिकारी देवेश चौधरी अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उन्होंने पत्नी के जन्मदिन पर फेसबुक पर शुभकामना संदेश के साथ विवादित पोस्ट लिखी थी। उनकी इस शेर शायरी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। वकीलों मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद रिजवान, इरफान अली, सैयद बिलाल, लाइक अहमद, जमीर खां और शाहनवाज खां समेत अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने पोस्ट की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और वकीलों ने भी कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की थी। विवाद बढ़ने पर देवेश चौधरी ने फेसबुक से पोस्ट हटा दी थी। उन्होंने सफाई दी थी कि पोस्ट पत्नी के जन्मदिन पर साझा की थी। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था। अब सोशल मंगलवार को मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा है कि उनके शेर लिखने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। इसके बाद विरोधी पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।