{"_id":"6af85aa2d6d4addefb01a84a","slug":"video-tabo-ka-shahara-ma-paravaratata-hana-lga-tagara-gaga-mal-sathal-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा तिगरी गंगा मेला स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा तिगरी गंगा मेला स्थल
मेला कोतवाली परिसर में शनिवार शाम लग गए सौ से अधिक तंबू
गजरौला। तिगरी गंगा मेला शुरू होेने में भले ही कई दिन हैं, लेकिन मेला स्थल तंबुओं के शहर मे परिवर्तित होने लगा हैै। मेला कोतवाली परिसर में सौ से अधिक तंबू लग गए। पुलिस केे कंट्रोल रूम का काम भी काफी हो गया। दीपावली के बाद कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा।
तिगरी में गंगा तट पर लग रहे उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार गंगा मेला का मुख्य स्नान 24 नवंबर की तड़केे पूर्णिमा पर किया जाएगा, जबकि मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर होगा। मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना हैै। मेलेे के शुभारंभ में करीब 15 दिन बचे हैं, लेकिन मेले की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। मेला संचालन के लिए मेला कोतवाली बन गई हैै। दिन भर उसमें पुलिसकर्मी तैनात रहकर मेलेे की तैयारियां करा रहे हैं। इसी परिसर में पुलिस का कंट्रोल रूम बन रहा हैै। मेले में बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए तंबू बनाए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक मेला काेतवाली परिसर में सौ से अधिक शिविर लग गए। काफी दूर तक लगे तंबुओं को देख लग रहा था कि तिगरी गंगा मेला तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा हैै। पुलिस कंट्रोल प्रभारी इंस्पेक्टर आरएन सिंह का कहना है कि दीपावली के बाद कंट्रोल रूम तैयार हो जाएगा और उसमें पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।