{"_id":"6af859e638aabeae1f0daa48","slug":"video-sp-and-congress-will-contest-the-assembly-elections-together-rashid-alvi-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव-राशिद अल्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव-राशिद अल्वी
संभल। कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत इतनी खराब है कि उसे अपने ही मौजूदा विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है। 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची इस बात का सबूत है कि पार्टी बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, भाजपा के विधायक और सांसद पिछले वर्षों में जनता के बीच नहीं गए, जनता के काम नहीं किए। अब जब चुनाव नजदीक है तो पार्टी को डर है कि जनता इन्हें जवाब देगी, इसलिए वह नए चेहरे तलाश रही है। पूर्व सांसद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगी। कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी, यह शीर्ष नेतृत्व करेगा। हमारा मकसद एक है- उत्तर प्रदेश को नफरत की राजनीति से बचाना और जनता को विकास, रोजगार और अमन देना। पूर्व सांसद ने ओवैसी पर भी निशाना साधा। बोले कि ओवैसी के बयान हमेशा भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर काम करते हैं। उन्होंने मुस्लिमों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर समाज को बराबर हिस्सेदारी और सम्मान मिलेगा।अल्वी ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता झूठ और नफरत की राजनीति को नकारेगी और अमन, विकास और रोजगार की राजनीति को चुनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।