{"_id":"6af85a4bbd4aa96fb00b3f7a","slug":"video-entertainment-facilities-nearing-readiness-at-the-tigri-ganga-mela-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा मेले में तैयार होने के कगार पर मनोरंजन केे साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा मेले में तैयार होने के कगार पर मनोरंजन केे साधन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में झूला, नाव नुमा झूला, ब्रेक डांस झूला और मौत का कुआं समेत सभी मनोरंजन केे साधन तैयार होने के कगार पर हैं। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने लगेे हैं।
तिगरी में गंगा तट पर लग रहे गंगा मेले में सड़क बनाए जाने का काम लगभग पूरा हो गया हैै। गंगा किनारे टिन फेंसिंग कर दी गई हैै। जिससेे कोई श्रद्धालु गहरे जल की तरफ न जाए। मगर श्रद्धालुओं के लिए सबसे अच्छी बात हैै मनोरंजन के साधनों का तैयार हो जाना। इस बार मेले में मनोरंजन के विभिन्न साधन लग रहे हैं। जिनमें बड़ा झूला और नाव झूला पांच-पांच हैं। चार ब्रेक डांस झूला हैं। एक मौत का कुआं लग रहा है। वह आधे से अधिक तैयार हो गया हैै। तीन या चार दिन में तैैयार हो जाएगा। दो ड्रेगन ट्रेन लग रही हैं। उनका काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। बड़ेे झूले व नावनुमा झूले भी तैयार हो जाने के कगार पर हैं। ड्रेगन ट्रेन को तैयार होने में एक-दो दिन का समय लग सकता हैै। मनोरंजन केे साधनों में ही बच्चों के लिए करीब 20 तरह के आईटम आएंगे। जिनमें मिकी माउस व अन्य शामिल हैं। तैयार हो रहे मनोरंजन केे साधनों को देख दूर से लोग अंदाज लगा रहे हैं कि तिगरी गंगा मेला शुरू होने वाला हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।