Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
The festival of Govardhan Puja was celebrated from the city to the countryside, with community feasts (bhandaras) organized in various places.
{"_id":"6af85a1192b826f617025944","slug":"video-the-festival-of-govardhan-puja-was-celebrated-from-the-city-to-the-countryside-with-community-feasts-bhandaras-organized-in-various-places-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, जगह - जगह हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, जगह - जगह हुए भंडारे
चंदौसी। गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारों में सब्जी, हलवा-पूड़ी प्रसाद का वितरण देर शाम तक चलता रहा। वहीं, शाम को घरों में गोवर्धन पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा की।
मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने सुबह से ही घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई और उसे सजाया। शाम को परिवार के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के बड़ा महादेव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कन्या भोज कराकर अन्नकूट भंडारे की शुरुआत हुई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अन्नकूट की सब्जी, कढ़ी-चावल और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अनिल वार्ष्णेय उर्फ अन्नी, आशु गुप्ता, अविनाश शर्मा, अमित गुप्ता, अवलेश रस्तोगी, चंदन रस्तोगी और अमित गुप्ता उर्फ मोनू आदि मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला घटलेश्वर गेट स्थित कलुआ वाले मंदिर में हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रमोद गुप्ता, विनोद कुमार बिन्नी, तरुण कुमार नीरज, पंकज गुप्ता, पंकज भोली, राजू गुप्ता, अंश, उत्सव और आर्यन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए गए। देहात क्षेत्र में भी लोगों ने घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा कर पर्व मनाया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।