Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा

सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा

Sat, 14 Nov 2026 06:05 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:05 PM IST
सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा
सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे रखी छप्पर में घुस गई। कार सवार ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। आनन फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों का इलाज चल रहा। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी जनपद के फतेहपुर अपने साले की बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महमूदाबाद के इंदौरा स्थित अशोक वाटिका के सामने कार अनियंत्रित हो गई। तख्त पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली का पोल तोड़ते हुए बबलू यादव के घर के बाहर रखे छप्पर में घुस गई। हादसे में तख्त पर बैठे जाहिद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र जाकिर, राजाराम (45) पुत्र श्यामलाल, ताहिर (42) पुत्र बबलू, मनोज (35) पुत्र रामेश्वर, विजय (50) पुत्र कल्लू घायल हो गए। कार में सवार प्रमोद और उनकी मां कलावती को भी चोटें आई। घायलों को आनन फानन में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को को शांत कराया। गुड्डू अपने घर का अकेला कमाने वाला था। गुड्डू साउंड सर्विस का काम करता और खाली समय में ऑटो चलाता था। गुड्डू की पत्नी साबरन निशाँ का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे शाजिम अली, वामीश और सफान के सर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: वकीलों के प्रदर्शन से अशोक मार्ग बंद, हजरतगंज जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रभावित

14 Nov 2026

नेहरू जयंती पर सोलन में रक्तदान शिविर, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

14 Nov 2026

कांगड़ा: धर्मशाला में तीसरे दिन भी पेंशनरों का धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

14 Nov 2026

Video: धुंध से राहत के लिए हजरतगंज में नगर निगम ने कराया छिड़काव

14 Nov 2026

लखनऊ में छठ पर्व पर लक्ष्मण मेला मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी

14 Nov 2026
विज्ञापन

Video: छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, सीतापुर रोड पर लगा जाम

14 Nov 2026

छठ पर्व का दूसरा दिन, चरखी-दादरी में बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़

14 Nov 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अधिवक्ता के भाई की हत्या के ढाई माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, वकीलों में आक्रोश

14 Nov 2026

कानपुर में सफाई कर्मी न आने से परेशान महिलाओं ने खुद उठाई झाड़ू और फावड़ा, देखें वीडियो

14 Nov 2026

सोलन: पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर सोलन में जिला कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, नेताओं ने किया याद

14 Nov 2026

सोलन में 17 नवंबर से कांग्रेस का ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक

14 Nov 2026

रामपुर बुशहर: कुमारसैन के कोटीघाट में महाकालेश्वर देवता पंदोई के प्रांगण में धूमधाम से मना दिवाली मेला

14 Nov 2026

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

14 Nov 2026

लखनऊ में राजनाथ सिंह की हुंकार! चुनाव से पहले कह दी बड़ी बात

14 Nov 2026

राजस्थान में गांव की सरकार का महासंग्राम! पंचायत चुनाव में BJP-Congress आमने-सामने

14 Nov 2026

VIDEO: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आज खरना का अनुष्ठान

14 Nov 2026

कानपुर: मंधना चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक की दबंगई, जीटी रोड हाईवे पर लगा रहे हैं वाहन

14 Nov 2026

कानपुर: बिजली जाते ही बंद हो जाते हैं मंधना चौराहे के सीसीटीवी कैमरे

14 Nov 2026

कानपुर: ‘आओ मिलकर यह काम करें, सबसे पहले स्व-गणना करें', छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

14 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचा श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण, यहीं से शुरू हुआ धार्मिक अभियान

14 Nov 2026

शनिवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पंजाब-दिल्ली से पहुंच रहे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

14 Nov 2026

सिया हत्याकांड: सजा की तारीख टली तो फफक पड़ी मां, न्याय के इंतजार में परिवार

14 Nov 2026

हांसी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, जागरूकता का दायरा बढ़ा

14 Nov 2026

पानीपत एसपी ने देर रात सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, नाकों का किया औचक निरीक्षण

14 Nov 2026

Video: वकीलों के विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा सख्त, विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग

14 Nov 2026

Video: छठ पूजा के लिए झूलेलाल घाट तैयार, सुरक्षा के विशेष इंतजाम

14 Nov 2026

Video: मंडी में 150 रुपये का गन्ना, बाजार में पहुंचते ही 300 तक कीमत

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित

14 Nov 2026

मेरठ: सीएम की रैली से पहले हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही नजरबंद, घर पर तैनात रही पुलिस

14 Nov 2026

मेरठ: मृतक बेटे को इंसाफ दिलाने की आस में सीएम की सभा में पहुंचा रिटायर्ड जवान, मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed