{"_id":"6a9867e5e6ee9ab0df068207","slug":"video-accusation-of-inappropriate-behavior-towards-a-woman-after-entering-her-home-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि सोमवार देर शाम वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसके शरीर पर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।