{"_id":"6b0811063c1914a01f07a201","slug":"video-shimla-ridge-maidan-tourists-enjoy-sunny-weather-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला के रिज मैदान पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, खिली धूप के बीच आइसक्रीम और खूबसूरत वादियों का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के रिज मैदान पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, खिली धूप के बीच आइसक्रीम और खूबसूरत वादियों का लिया आनंद
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:29 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में वीरवार को खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। साफ मौसम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक रिज मैदान पहुंचे। सुबह से ही यहां सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई और दिन चढ़ने के साथ रिज मैदान पर रौनक बढ़ती गई।
धूप खिलने के बाद पर्यटकों ने खुले आसमान के नीचे बैठकर धूप सेंकी और ठंडी आइसक्रीम का आनंद लिया। इसके साथ ही सैलानियों ने शिमला की खूबसूरत वादियों को निहारा और अपने यादगार पलों को कैमरों में कैद किया।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। सैलानी यहां घूमते-फिरते नजर आए और सुहावने मौसम का भरपूर आनंद उठाया। कई पर्यटकों ने खूबसूरत नजारों के बीच तस्वीरें खिंचवाईं।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी खिली धूप का आनंद लिया। मौसम साफ रहने से शहर में दिनभर खुशनुमा माहौल बना रहा और पर्यटन स्थलों पर रौनक देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।