{"_id":"6ae9a545d4eba4c2c4045fa6","slug":"video-shimla-hospitals-krsnaa-lab-strike-second-day-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला के अस्पतालों में दूसरे दिन भी क्रस्ना लैब की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के अस्पतालों में दूसरे दिन भी क्रस्ना लैब की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:41 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते अस्पतालों में जांच करवाने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लैब में केवल आपातस्थिति में आने वाले मरीजों के ही टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि अन्य मरीजों के सैंपल की जांच नहीं हो रही है।
हड़ताल के कारण सामान्य मरीजों को जांच करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को क्रस्ना लैब का पंजीकरण काउंटर भी खाली रहा।
नियमित जांच सेवाएं प्रभावित होने से अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल क्रस्ना लैब में केवल आपातकालीन मामलों में ही जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।