Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' की गिरी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का बुरा हाल; जानें कलेक्शन

Tue, 03 Nov 2026 07:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

  • इन दिनों थिएटर्स में 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। 
  • वीकएंड के बाद आज इन सभी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 
  • जानिए आज मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Sees Major Drop Udta Teer Slows Down Prahaar And Nayyi Naveli Struggle
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इस वीकएंड के बाद 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। यहां तक की अब कुछ फिल्मों की कमाई लाखों में गिर गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का आज का कलेक्शन। 
Trending Videos
Box Office Collection Jailer 2 Sees Major Drop Udta Teer Slows Down Prahaar And Nayyi Naveli Struggle
प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' और 'नई नवेली' का बुरा हाल 
यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' को रिलीज हुए अभी महज 19 दिन ही हुई हैं। लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई कुछ दिनों पहले ही लाखों में गिर गई है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफर काफी खराब रहा।

'प्रहार' ने आज खबर लिखे जाने तक 16 लाख की कमाई की है। वहीं 'नई नवेली' ने आज मंगलवार को 13 लाख कमाए हैं। इसके साथ 'प्रहार' का टोटल कलेक्शन 23.60 करोड़, तो वहीं 'नई नवेली' का टोटल 27.02 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। 
Box Office Collection Jailer 2 Sees Major Drop Udta Teer Slows Down Prahaar And Nayyi Naveli Struggle
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई 
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का कलेक्शन भी अब लाखों में गिर गया है।
  • फिल्म ने आज मंगलवार को 87 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 44.32 करोड़ हो गया है।
  • अब फिल्म काफी धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Sees Major Drop Udta Teer Slows Down Prahaar And Nayyi Naveli Struggle
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' की भी रफ्तार हुई धीमी
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज हुए करीब 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के 3 हफ्तों में जबरदस्त कमाई की थी। अब वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 1.98 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 461.68 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'मैंने तेरे ही भरोसे' फेम सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; मांगी ये दुआ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed