Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranji Trophy: A flurry of wickets on the first day, a deluge of runs on the second at the International Cricke

रणजी ट्रॉफी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पहले दिन विकेटों की पतझड़, दूसरे दिन रनों की बरसात

Tue, 03 Nov 2026 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में पहले दिन जहां विकेटों की पतझड़ देखने को मिली थी, वहीं दूसरे दिन रनों की बरसात हो गई।

विज्ञापन
Ranji Trophy: A flurry of wickets on the first day, a deluge of runs on the second at the International Cricke
धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में पहले दिन जहां विकेटों की पतझड़ देखने को मिली थी, वहीं दूसरे दिन रनों की बरसात हो गई। मैच के दूसरे दिन राजस्थान ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 75 रन से पिछड़ने के बाद राजस्थान ने दमदार वापसी करते हुए कुल बढ़त 222 रन तक पहुंचा दी। टीम की ओर से रोहन विजय राजभर ने 140 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि महिपाल लोमरोर 97 रन बनाकर तीन रन से शतक से चूक गए। पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 20 विकेट गिरे थे। राजस्थान की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके जवाब में हिमाचल की टीम भी पहली पारी में 153 रन ही बना सकी थी। हिमाचल को 75 रन की बढ़त मिली थी। दूसरे दिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने इसका जवाब देते हुए मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हालांकि दूसरे दिन भी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सचिन अशोक यादव नौ रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहन विजय राजभर और महिपाल लोमरोर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 209 रन की शानदार साझेदारी हुई। रोहन ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 140 रन बनाए। वहीं, महिपाल ने 190 गेंदों में 97 रन बनाए। इसके बाद करण लांबा ने 26 रन और कप्तान कार्तिक शर्मा ने नौ रन का योगदान दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने 87 ओवर में चार विकेट पर 297 रन बना लिए थे। हिमाचल की ओर से अभिषेक कुमार और अर्पित गुलेरिया ने दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed