Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Russian national living in Kangra after visa expiry sentenced to seven months in jail

धर्मशाला: वीजा खत्म होने के बाद कांगड़ा में रह रहे रूसी नागरिक को सात महीने की जेल

Tue, 03 Nov 2026 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 07:15 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में बिना वैध दस्तावेजों और वीजा खत्म होने पर रह रहे एक रूसी नागरिक को अदालत ने सात माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Russian national living in Kangra after visa expiry sentenced to seven months in jail
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बिना वैध दस्तावेजों और वीजा खत्म होने पर रह रहे एक रूसी नागरिक को अदालत ने सात माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। कांगड़ा की न्यायिक दंडाधिकारी अनिता शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषी की पहचान सर्गेई बाएव निवासी रूसी संघ के रूप में हुई है। आरोपी को गगल एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

जांच के दौरान सामने आया कि उसका पासपोर्ट और ई-टूरिस्ट वीजा काफी समय पहले ही समाप्त हो चुके थे। इसके बावजूद वह क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष आरोपी के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से श्वेता ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed