{"_id":"6ae9915a6a6c8646660648e3","slug":"video-sanjauli-to-navbahar-footpath-railing-missing-shimla-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: संजौली से नवबहार तक फुटपाथ की रेलिंग गायब, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: संजौली से नवबहार तक फुटपाथ की रेलिंग गायब, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:16 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में संजौली से नवबहार की ओर जाने वाले फुटपाथ पर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इस रास्ते पर लगी रेलिंग कई जगह से गायब है, जबकि कई स्थानों पर टूटी हुई पड़ी है। ऐसे में फुटपाथ से गुजरने वाले लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
यह मार्ग रोजाना सैकड़ों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फुटपाथ पर रेलिंग न होने के कारण कई बार राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलिंग की कमी से फुटपाथ पर चलना जोखिम भरा हो गया है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फुटपाथ के किनारे सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरने की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर फुटपाथ का निरीक्षण करवाने और गायब व टूटी हुई रेलिंग को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह रास्ता बड़ी संख्या में राहगीरों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।