{"_id":"65a7c685a9b26fe5220d1cc3","slug":"video-road-accident-in-kinnaur-five-people-died-after-bolero-camper-fell-into-a-deep-ditch","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक नई बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी चालक सहित चार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुदारंग से करीब पांच-छह किलोमीटर आगे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।