फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dehra Central University 50 Crore Fund Approved January 2027 Classes Himachal Pradesh

हिमाचल: देहरा केंद्रीय विवि के निर्माणाधीन परिसर के लिए केंद्र ने दी 50 करोड़ रुपये की मंजूरी, जानें

Sun, 01 Nov 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra सतीश डढवाल, देहरागोपीपुर/कांगड़ा।
सतीश डढवाल, देहरागोपीपुर/कांगड़ा। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

देहरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। बजट की कमी से प्रभावित निर्माण कार्य को अब गति मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जनवरी 2027 तक नए परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Dehra Central University 50 Crore Fund Approved January 2027 Classes Himachal Pradesh
देहरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के लिए केंद्र ने 50 करोड़ रुपये मंजूर किए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों और विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने निर्माणाधीन परिसर का काम पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस संबंध में जारी स्वीकृति पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र से बजट की मंजूरी मिलने के बाद लंबे समय से प्रभावित हो रहे निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद जगी है। परिसर का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन करीब 50 करोड़ रुपये की आवश्यकता के चलते शेष काम आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही थी।

बजट की कमी के कारण परिसर का निर्माण प्रभावित होने से जनवरी 2027 तक नए परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की प्रस्तावित समयसीमा पर भी सवाल उठने लगे थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार के समक्ष लंबित बजट जारी करने की आवश्यकता को उजागर किया था। अब केंद्र सरकार से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद जनवरी 2027 तक नए परिसर में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद फिर से बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट स्वीकृति का पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को मिला
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नरेंद्र सांख्यान ने बताया कि संबंधित मंत्रालय की ओर से 50 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति का पत्र मिल गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य कर रही कंपनी को यह राशि जारी कर दी जाएगी। बजट उपलब्ध होने से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इससे देहरा परिसर को जल्द तैयार करने और विद्यार्थियों को स्थायी परिसर में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

जनवरी 2027 तक शुरू हो सकती हैं शैक्षणिक गतिविधियां
देहरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर में जनवरी 2027 तक शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि मिलने के बाद अब इस लक्ष्य को पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थायी परिसर शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed