{"_id":"6ab26fbada61c84fb60d232b","slug":"video-people-outraged-over-the-growing-menace-of-dogs-in-shimla-gherao-the-municipal-corporation-office-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शिमला में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर भड़क गए लोग, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: शिमला में कुत्तों के बढ़ते आतंक पर भड़क गए लोग, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव
शिमला में लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने में फेल नगर निगम शहर की जनता से मजाक कर दिया। शांकली में बच्ची को काटने की घटना के बाद नगर निगम ने हेल्पलाइन के नाम पर गलत नंबर जारी कर दिया। यही नहीं, जिस कुत्ते ने बच्ची को लहूलुहान किया था, उसकी जगह दूसरा कुत्ता पकड़कर ले आए। नगर निगम की इस लापरवाह कार्यप्रणाली से गुस्साए लोगों ने बच्ची के परिजनों और शिमला नागरिक सभा के साथ मिलकर मंगलवार को नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान का घेराव कर दिया। बोले कि निगम अधिकारी फोन तक नहीं सुनते, आखिर शिकायत किससे करें। बच्ची के उपचार का खर्चा देने का दावा निगम ने किया लेकिन अभी भी परिजनों को अपना पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वहीं गदर फ्रंट के प्रतिनिधियों ने भी अध्यक्ष रवि कुमार की अगुवाई में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की लावारिस कुत्तों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।