फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Western Disturbance to become active from September 24; rain expected in several parts of th

हिमाचल माैसम: 24 सितंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बरसेंगे बादल

Tue, 22 Sep 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 06:49 PM IST
सार

आगामी दो दिनों के भीतर मानसून के विदा होने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में धूप खिली। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से दिन के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Western Disturbance to become active from September 24; rain expected in several parts of th
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से आगामी दो दिनों के भीतर मानसून के विदा होने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में धूप खिली। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से दिन के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई स्थानों पर बादल बरसने की संभावना
वहीं मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई स्थानों पर बादल बरसने की संभावना भी बन गई है।  24 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 से 28 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 अधिकतम तापमान
ऊना 34.6
बिलासपुर 33.0
कांगड़ा 32.3
मंडी 32.3
धर्मशाला 30.1
चंबा 30.0
सोलन 29.8
नाहन 29.3
शिमला 25.0
मनाली 25.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed