{"_id":"68aeb5c8fcd617d76a087a95","slug":"video-opposition-staged-a-walkout-over-irregularities-in-the-allotment-of-apmc-shops-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं के मामले में विपक्ष ने किया वाकआउट, जयराम ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं के मामले में विपक्ष ने किया वाकआउट, जयराम ने ये कहा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को सदन में एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के आरोपों पर हंगामा हुआ। इसके बाद एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के सवालों के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ वाकआउट कर दिया। भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान एपीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और रणधीर शर्मा ने कहा कि पराला, शिलारू और टुटू मंडी में नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आवंटन किया गया। सरकार के चहेतों को लाभ देने का विपक्ष ने आरोप लगाया। जवाब में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा-अगर विपक्ष के पास भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो सदन में रखे। इसके बाद मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।