{"_id":"65f01486c7ce6b69a90805b9","slug":"video-mp-mobile-health-service-checked-the-health-of-60-people-in-talmehra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने तलमेहड़ा में जांचा 60 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने तलमेहड़ा में जांचा 60 लोगों का स्वास्थ्य
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में आयोजित एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम के डॉक्टर शिशांत कौशल व मेडिकल टीम के सदस्यों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचने का कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह सुविधा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मंगलवार उपलब्ध करवाई गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉक्टर निशांत कौशल के नेतृत्व में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयालता के पंचायत घर में स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई व 12 लोगों की रक्तजांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार व दवाइयां का वितरण भी निशुल्क किया गया। सात मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त ,जबकि छह मरीज मधुमेह व 35 लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। इस शिविर के दौरान विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने इस स्वास्थ्य सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व संस्था का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम सदस्यों में लैब टेक्नीशियन विरेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, राहुल सहित अन्य स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।