Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A web of cyber fraud in the name of a lottery: No prize, only deception; complaints pouring in daily.

लॉटरी के नाम पर ठगी का जाल: लाखों जीतने का सपना दिखाकर गाढ़ी कमाई लूट रहे साइबर ठग, हर दिन मिल रहीं शिकायतें

Sat, 28 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

साइबर क्राइम सेल के पास प्रतिदिन ऐसी कई शिकायतें पहुंच रही हैं, जिनमें लोगों को लाखों रुपये की लॉटरी जीतने का सपना दिखाकर हजारों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए सेल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
A web of cyber fraud in the name of a lottery: No prize, only deception; complaints pouring in daily.
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 से 500 रुपये में लॉटरी टिकट खरीदने का लालच देकर लोगों को लाखों रुपये का इनाम जीतने का झांसा दिया जा रहा है। इसके बाद ठग व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क कर इनाम की राशि जारी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, टीडीएस और टैक्स चार्ज मांगते हैं। लाखों रुपये जीतने की उम्मीद में लोग ठगों के जाल में फंसकर हजारों और कई बार लाखों रुपये गंवा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआत में लोगों को टिकट खरीदने के लिए प्रेरित जाता है
साइबर क्राइम सेल के पास प्रतिदिन इस तरह की कई शिकायतें पहुंच रही हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार ठग सोशल मीडिया पर विभिन्न राज्यों की लॉटरी और लकी ड्रॉ के विज्ञापन प्रसारित करते हैं। पहले लोगों को कम कीमत पर टिकट खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके बाद अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल या संदेश भेजकर उन्हें बताया जाता है कि उन्होंने लाखों रुपये का इनाम जीता है। इनाम की राशि खाते में भेजने से पहले अलग-अलग शुल्क जमा करवाने को कहा जाता है। पहली बार पैसे मिलने के बाद ठग नए-नए बहाने बनाकर और रकम मांगते हैं। भुगतान मिलने के बाद उनके मोबाइल नंबर बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख के इनाम के लिए गंवाए हजारों रुपये
एक मामले में ऑनलाइन सर्च करते समय एक व्यक्ति को लॉटरी का विज्ञापन मिला। उसने 500 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से तीन टिकट खरीद लिए। अगले दिन उसके पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें 10 लाख रुपये का इनाम निकलने की जानकारी दी गई। ठगों ने इनाम की राशि जारी करने के लिए फॉर्म प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 4,500 रुपये मांगे। इनाम मिलने की खुशी में व्यक्ति ने यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठगों ने टीडीएस के नाम पर 18 हजार रुपये और आरबीआई से संबंधित शुल्क बताकर 16 हजार रुपये और जमा करवाने को कहा। पीड़ित ने यह रकम भी दे दी, लेकिन इसके बावजूद उसे 10 लाख रुपये का इनाम नहीं मिला। इस तरह ठगों ने इनाम का लालच देकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन

लालच और डर का फायदा उठा रहे साइबर ठग, रहें सतर्क
साइबर क्राइम सेल की हेल्पलाइन 1930 पर इस साल लॉटरी स्कैम से जुड़ी सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं। साइबर क्राइम के एसपी अमित यादव ने बताया कि साइबर ठग लोगों के लालच और डर का फायदा उठाकर उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

लॉटरी स्कैम से ऐसे करें बचाव

  • जिस प्रतियोगिता या लॉटरी में हिस्सा नहीं लिया, उसका इनाम जीतने के दावे पर भरोसा न करें।
  • बिना आवेदन किए व्हाट्सएप या एसएमएस पर लॉटरी और केबीसी लकी ड्रॉ जीतने का संदेश आए तो सावधान रहें।
  • इनाम जारी करने के नाम पर मांगी जा रही प्रोसेसिंग फीस, टीडीएस या टैक्स के भुगतान से बचें।
  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एप या फाइल डाउनलोड न करें।
  • ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन, आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • सीमित समय में इनाम लेने का दबाव बनाया जाए तो जल्दबाजी में फैसला न लें और पहले सत्यापन करें।
  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed