Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children at Tutikandi School Unlocked the Mysteries of Science

Shimla News: टुटीकंडी स्कूल में बच्चों ने खोले विज्ञान के रहस्य

Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children at Tutikandi School Unlocked the Mysteries of Science
शिमला। स्वर्ण पब्लिक विद्यालय टुटीकंडी में शनिवार को विज्ञान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, इतिहास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लेयर्स ऑफ अर्थ, पॉल्यूशन बैलेंसिंग, एल्युमिनियम फॉयल बैलेंसिंग स्केल, बॉटल बैलून बर्स्ट, डैम, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जनरेशन, न्यूक्लियर पावर प्लांट माॅडल रखे थे। इसके अलावा रॉकेट, कैलाइडोस्कोप, ऑटोमेटिक डस्ट क्लीनर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, ब्लूटूथ रोबोट, रोबोटिक ट्रक, आरसी मोटर, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम, ऑटोमेटिक फायर एक्सटिंग्विशर और ऑटोमेटिक ड्राई डस्टबिन सहित कई मॉडल प्रदर्शित किए। कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों ने पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली को बेहद रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में व्यवसायी आदित्य शर्मा ने मुख्य अतिथि और निक्की आर्ट की निदेशक नेहा ग्रोवर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा मेहता और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article