Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Contractor to be blacklisted and security deposit forfeited for failing to commence work

Shimla News: काम शुरू न करने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, सिक्योरिटी जब्त

Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contractor to be blacklisted and security deposit forfeited for failing to commence work
राशन के गोदाम से लिया था आपूर्ति का ठेका
विज्ञापन

व्यवस्था बिगड़ने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राशन के गोदामों से डिपुओं तक खाद्यान्न पहुंचाने का टेंडर हासिल करने के बाद काम शुरू न करना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही ठेकेदार की ओर से जमा करवाई गई सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है। विभाग की इस कार्रवाई से जिले में राशन गोदामों से जुड़े कार्यों के टेंडर लेने वाले अन्य ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि टेंडर लेने के बाद निर्धारित समय में काम शुरू न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल राजधानी शिमला के राशन गोदाम से डिपुओं तक खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आया।
संबंधित ठेकेदार की लेबर काम छोड़कर चली गई थी जिसके चलते गोदाम में राशन की लोडिंग और अनलोडिंग का काम प्रभावित हो गया। इसका सीधा असर डिपुओं तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था पर पड़ा और लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए विभाग को दूसरे ठेकेदार को लोडिंग और अनलोडिंग का जिम्मा सौंपना पड़ा था। इस बीच इस ठेकेदार ने जिले में तीन स्थानों पर राशन गोदामों से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर हासिल किए थे। इनमें ठियोग में टेंडर आवंटित होने के बाद ठेकेदार ने निर्धारित 15 दिन के भीतर काम शुरू करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ उसकी सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


नियमों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई
टेंडर आवंटित होने के बाद ठेकेदार ने सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के साथ एग्रीमेंट नहीं किया। इस कारण काम शुरू नहीं हो पाया और राशन आपूर्ति की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। नियमों की अवहेलना करने पर विभाग ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग



बिल काटने के बाद डिपुओं में पहुंचा लंबित राशन
शिमला। राशन के बिल काटे जाने के बावजूद उसकी सप्लाई नहीं हो पाई थी, जिसके कारण डिपुओं तक खाद्यान्न पहुंचने में काफी देरी हुई। अब विभाग का दावा है कि 21 नवंबर तक अधिकांश डिपुओं में राशन पहुंचा दिया गया है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।



उधर, राशन पहुंचने के बाद शहर के विभिन्न डिपुओं में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक सप्ताह से अधिक समय तक सप्लाई प्रभावित रहने के कारण लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सुविधा के अनुसार राशन खरीदने पहुंच रहे हैं। लोग बाजार से महंगे दामों पर खाद्यान्न खरीदने से बचने के लिए डिपुओं में राशन मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article