Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Construction work of Shakti Corridor starts in Ambaji, devotees will get relief from crowd
{"_id":"674c409d63201412c504b50d","slug":"shakti-corridor-will-be-built-in-ambaji-at-a-cost-of-rs-1200-crore-underbridge-will-be-built-till-gabbar-temple-28-km-from-shaktipeeth-circle-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2371752-2024-12-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : अंबाजी में शक्ति कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी भीड़ से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : अंबाजी में शक्ति कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी भीड़ से राहत
समीपवर्ती गुजरात के अंबाजी में 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शक्ति कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत शक्तिपीठ सर्कल से 2.8 किलोमीटर दूर गब्बर मंदिर तक अंडरब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट है, जिसके पूरा होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
अंबाजी मंदिर प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शक्ति कॉरिडोर का पहला चरण शुरू हो चुका है, जिसमें शक्ति चौक से गब्बर मंदिर तक अंडरब्रिज बनाया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी और नवरात्रि और अन्य महापूजाओं के दौरान होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के निर्माण से अंबाजी गांव और मंदिर क्षेत्र का भी विकास होगा, हालांकि फिलहाल सिर्फ फेज वन पर काम शुरू किया गया है। इसके बाद अंबाजी बस स्टैंड को भी वैकल्पिक रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि अंबाजी क्षेत्र का धार्मिक महत्व भी बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।