Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Devotees from Mumbai donated gold worth 1.21 crores to Ambaji temple
{"_id":"674472c0dc853c885e0a877b","slug":"2-devotees-of-mumbai-donated-secret-gold-worth-rs-121-crore-to-ambaji-temple-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2352030-2024-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मुंबई के दो भक्तों ने दान किया 1.21 करोड़ का सोना, अंबाजी मंदिर के स्वर्ण शिखर में होगा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मुंबई के दो भक्तों ने दान किया 1.21 करोड़ का सोना, अंबाजी मंदिर के स्वर्ण शिखर में होगा उपयोग
समीपवर्ती गुजरात के धार्मिकधाम अंबाजी में मुंबई के 2 भक्तों द्वारा 1.21 करोड़ रुपये का गुप्त सोना दान किया गया है। दान किया गया यह सोना मंदिर के स्वर्ण शिखर में उपयोग किया जाएगा। अंबाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दान देने वाले दोनों भक्त मुंबई, महाराष्ट्र निवासी हैं। दोनों भक्तों ने अपना नाम गुप्त रखा है।
पहले भक्त द्वारा मंदिर में एक किलोग्राम सोना दान किया गया है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये बताई गई है। वहीं दूसरे भक्त द्वारा 520 ग्राम सोना दान किया गया है। यह सोना 41.34 लाख रुपये का है। सोने की भेंट को देवस्थान ट्रस्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। मंदिर में दान में मिले दोनों भक्तों के सोने की कीमत 1.21 करोड़ रुपये बताई गई है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसर मंदिर में स्वर्ण शिखर का कार्य लगातार प्रगति पर चल रहा है। दान में प्राप्त हुए इस सोने का भी इसमें उपयोग किया जाएगा।
शक्तिपीठ है गुजरात का अंबाजीधाम
राजस्थान सीमा से सटा गुजरात का अंबाजीधाम एक शक्तिपीठ है। देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। वैसे तो मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है लेकिन, नवरात्रि एवं त्योहारों पर भीड़भाड़ एकाएक बढ़ जाती है। यहां बीते कई सालों से मंदिर के विकास का कार्य लगातार चल रहा है। हर साल भक्त यहां आते हैं तथा इस प्रकार से गुप्त दान कर अपना सहयोग देते हैं।
ऐसे पहुंचा जा सकता है अंबाजीधाम
अगर आप जयपुर या दिल्ली मार्ग से आ रहे हैं तो ट्रेन मार्ग से आबूरोड आखिरी स्टेशन है। यहां से आगे का सफर सड़क मार्ग से तय करना पड़ता है। सड़क मार्ग से आने पर आबूरोड होते हुए अंबाजी पहुंचा जा सकता है। आबूरोड से अंबाजी की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। अंबाजी में अंबाजी मंदिर के साथ ही गब्बरधाम जो पहाड़ी पर स्थित है तथा कोटेश्वर महादेव मंदिर दर्शनीय धार्मिक स्थल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।