Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Wedding card given to son-in-law instead of father, angry Samdhi breaks Samdhi's head
{"_id":"67b3336a511da9d4b703c887","slug":"the-daughters-father-in-law-broke-her-fathers-head-alwar-news-c-1-1-noi1339-2636983-2025-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पिता के बजाय दामाद को दे दिया शादी का कार्ड, गुस्साए समधी ने समधी का सिर फोड़ा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पिता के बजाय दामाद को दे दिया शादी का कार्ड, गुस्साए समधी ने समधी का सिर फोड़ा, मामला दर्ज
शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक समधी ने अपने ही समधी का सिर फोड़ दिया। मामला बस इतना था कि बेटी के पिता ने अपने बेटे की शादी का कार्ड समधी को ना पहुंचाकर उसके बेटे यानी अपने दामाद को दे दिया था। इस बात को लेकर बेटी के ससुर ने पीड़ित के घर आकर इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले में घायल पीड़ित अशोक सैनी ने बताया कि उसके परिवार में 14 फरवरी को उसके बेटे की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद वह अपनी बहू को आज अपने घर पर लेकर आया। उसी वक्त उनका दामाद बेटी के साथ घर के बाहर आपस में गाली-गलौज करके बात कर रहे थे। इस बात को लेकर अशोक सैनी अपनी बेटी और दामाद को समझाने लगा। इतनी देर में उसका समधी मोतीलाल वहां पर आ गया और पीड़ित के सिर पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।