Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A brave son of Alwar body returned home after 80 days, draped in the Tricolour; massive crowd gathered

अलवर: 80 दिन बाद मिला अग्निवीर समुद्र सिंह का पार्थिव शरीर, अधूरा रह गया घर आने का वादा

Thu, 05 Nov 2026 03:56 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में 14 अगस्त को बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए अलवर के अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर का पार्थिव शरीर करीब 80 दिन बाद बरामद हुआ। डीएनए जांच से पहचान की पुष्टि हुई। 2 नवंबर को असम के डिब्रूगढ़ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अब उनकी अस्थियां अलवर पहुंचने के बाद पार्थिव अवशेषों को पैतृक गांव केसरपुर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
 

विज्ञापन
A brave son of Alwar body returned home after 80 days, draped in the Tricolour; massive crowd gathered
अग्निवीर समुद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सेवा का सपना लेकर सेना में शामिल हुए अलवर के अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर अब कभी अपने घर नहीं लौटेंगे। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़ में लापता हुए समुद्र सिंह का पार्थिव शरीर करीब 80 दिन बाद मिला। सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाश की। डीएनए जांच से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। समुद्र ने अपने पिता से रक्षाबंधन पर घर आने और उनके पैरों का इलाज कराने का वादा किया था, लेकिन परिवार का यह इंतजार कभी खत्म नहीं हो सका।
विज्ञापन


14 अगस्त को बादल फटने से मची थी तबाही
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले के अनिनी स्थित पशुपानी क्षेत्र में बादल फटने के बाद अचानक भीषण बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में सेना के सात जवान आ गए थे। इनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर सहित पांच जवान लापता हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय सेना और ITBP की टीमों ने संयुक्त रूप से दुर्गम पहाड़ी इलाके में खोज अभियान शुरू किया। खराब भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन रास्तों के बावजूद तलाश जारी रही। करीब 80 दिन बाद समुद्र सिंह का पार्थिव शरीर बरामद हुआ। डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा को देखकर सेना में जाने का सपना देखा
समुद्र सिंह गुर्जर अलवर जिले के केसरपुर गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार पीढ़ियों से देशसेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा पलटूराम भारतीय सेना में हवलदार के पद पर रह चुके हैं। दादा को सेना में सेवा करते देखकर समुद्र ने भी देश की रक्षा करने का सपना देखा था।

वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत उनका भारतीय सेना में चयन हुआ। जबलपुर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली तैनाती अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली क्षेत्र में हुई थी। परिवार के लिए यह गर्व का पल था कि घर का बेटा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा था।

दो बहनों के इकलौते भाई थे समुद्र
समुद्र सिंह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पिता बदली गुर्जर खेती-किसानी करते हैं। समुद्र अविवाहित थे और परिवार को उनसे कई उम्मीदें थीं। बेटे के सेना में जाने के बाद परिवार को भरोसा था कि वह आगे चलकर घर की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

'रक्षाबंधन पर घर आऊंगा'
समुद्र सिंह की पिता से आखिरी बातचीत परिवार के लिए हमेशा याद रहने वाली है। उन्होंने अपने पिता को बताया था कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है और रक्षाबंधन पर घर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि घर लौटकर पिता के पैरों का इलाज करवाएंगे और उनका ऑपरेशन कराएंगे। परिवार उनके घर लौटने की राह देख रहा था, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा ने उनकी जिंदगी बदल दी। जिस बेटे के आने की तैयारी थी, उसकी जगह अब परिवार को उसका पार्थिव शरीर मिला।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गांव में उमड़े लोग
डीएनए जांच से पहचान की पुष्टि होने के बाद 2 नवंबर को असम के डिब्रूगढ़ में समुद्र सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद उनकी अस्थियां परिजनों को सौंप दी गईं।


4 नवंबर की रात तक उनकी अस्थियां अलवर की ईटाराणा सैन्य छावनी पहुंचीं। इसके बाद 5 नवंबर को ईटाराणा से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और रैली के रूप में पार्थिव अवशेषों को पैतृक गांव केसरपुर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। गांव में लोगों ने जय हिंद के नारे लगाकर अग्निवीर समुद्र सिंह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed