फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   agniveer samudra singh gurjar body found after 80 days arunachal pradesh dibang valley

राजस्थान: अरुणाचल में लापता अग्निवीर का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

Wed, 04 Nov 2026 01:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले के अनिनी स्थित पशुपानी क्षेत्र में 14 अगस्त को बादल फटने के बाद लापता हुए अलवर के 20 वर्षीय अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर का पार्थिव शरीर 80 दिन बाद बरामद हुआ है। भारतीय सेना और आईटीबीपी ने दुर्गम इलाके में संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया था।

विज्ञापन
agniveer samudra singh gurjar body found after 80 days arunachal pradesh dibang valley
अरुणाचल में लापता अग्निवीर समुद्र सिंह का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले के अनिनी स्थित पशुपानी क्षेत्र में बादल फटने के बाद लापता हुए अलवर के 20 वर्षीय अग्निवीर समुद्र सिंह गुर्जर का पार्थिव शरीर 80 दिन बाद बरामद हुआ है। 14 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में वह सेना के चार अन्य जवानों के साथ लापता हो गए थे। भारतीय सेना और आईटीबीपी के संयुक्त खोज अभियान के बाद उनका पार्थिव शरीर मिला। डीएनए जांच से पहचान की पुष्टि होने के बाद 2 नवंबर को असम के डिब्रूगढ़ में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब उनकी अस्थियां परिजनों को सौंप दी गई हैं। 5 नवंबर को अलवर स्थित उनके पैतृक गांव केसरपुर में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन

80 दिन तक दुर्गम इलाके में चला खोज अभियान

14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में भारतीय सेना के सात जवान आ गए थे। सेना ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और दो जवानों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन अग्निवीर समुद्र सिंह सहित पांच जवान बाढ़ के पानी में बहकर लापता हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने संयुक्त रूप से दुर्गम इलाके में व्यापक खोज अभियान चलाया। करीब 80 दिन तक चले इस कठिन अभियान के बाद समुद्र सिंह का पार्थिव शरीर बरामद किया जा सका। डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


2 नवंबर को डिब्रूगढ़ में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद उनकी अस्थियां परिजनों को सौंप दी गईं। अब उनकी अस्थियां अलवर लाई जा रही हैं। बुधवार रात तक अस्थियां ईटाराणा सैन्य छावनी पहुंचेंगी। यहां से उन्हें पैतृक गांव केसरपुर ले जाया जाएगा, जहां 5 नवंबर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा से प्रेरणा लेकर सेना में हुए थे भर्ती

अलवर के केसरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय समुद्र सिंह गुर्जर का परिवार पीढ़ियों से देशसेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा पलटूराम भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दादा को सेना में सेवा करते देखकर समुद्र सिंह ने भी देश की रक्षा करने का संकल्प लिया था। वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत उनका चयन भारतीय सेना में हुआ। जबलपुर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें अरुणाचल प्रदेश के दिबांग जिले में पहली तैनाती मिली थी। समुद्र सिंह परिवार के इकलौते बेटे थे और अविवाहित थे। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनके पिता गांव में खेती करते हैं। वहीं, उनके ताऊ के बेटे प्रहलाद गुर्जर भी प्रयागराज में सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

रक्षाबंधन पर घर आने और पिता का इलाज कराने का किया था वादा

समुद्र सिंह के लापता होने से ठीक पहले उनकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। इस बातचीत में उन्होंने भावुक होकर बताया था कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है और रक्षाबंधन पर घर आएंगे। उन्होंने घर लौटकर पिता का इलाज कराने की बात भी कही थी। रक्षाबंधन पर बेटे के घर लौटने की राह देख रहे परिवार के लिए यह बातचीत अब जीवनभर की याद बन गई है। मई में आखिरी बार छुट्टी बिताकर समुद्र सिंह ड्यूटी पर लौटे थे। इसके बाद 14 अगस्त को बाढ़ की चपेट में आने से वह लापता हो गए। देशसेवा के प्रति उनका समर्पण और अदम्य साहस पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed