Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Tragic road accident in Moga, Punjab; e-rickshaw driver killed in a collision with a bus, two injured
{"_id":"694e93ccca9ad5ea67000652","slug":"video-tragic-road-accident-in-moga-punjab-e-rickshaw-driver-killed-in-a-collision-with-a-bus-two-injured-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा; बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा; बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो घायल
मोगा–कोटकपूरा बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइड में खड़े एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ई-रिक्शा चालक बलबीर सिंह की मौत हो गई।
वहीं, ई-रिक्शा के पास खड़े विपिन नामक युवक और हरप्रीत कौर नामक महिला बस की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल विपिन के सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि घायल महिला हरप्रीत कौर को उसके परिजन अपनी मर्जी से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
घायल महिला के पति सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ई-रिक्शा पर बैठने के लिए खड़ी थी, तभी पीछे से आई बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी पत्नी और वहां खड़ा एक युवक बस की चपेट में आ गए, जबकि ई-रिक्शा चालक की जान चली गई।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर एकमबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक एक्सीडेंट केस लाया गया था, जिसमें एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि दो लोग घायल थे। घायलों में से एक युवक को गंभीर चोटों के चलते फरीदकोट रेफर किया गया है।
वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि कोटकपूरा बाईपास पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक बलबीर सिंह की मौत हो गई है, जबकि हरप्रीत कौर और विपिन घायल हुए हैं। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
वीडियो ही लगा रहा हूं बस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।