Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali police arrest four drug smugglers pakistan drone heroin

पंजाब में पाकिस्तान के तार: ड्रोन से आते थे हेरोइन और हथियार, जिगाना पिस्टल बरामद; चार 'गद्दार' गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 08:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान आधारित पीआईओ (पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स) के संपर्क में थे। ये सीमा पार से ड्रोन के जरिये भेजी जाने वाली हेरोइन को तय स्थानों से उठाते थे। इसके बाद अधिक मुनाफा कमाने के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के अन्य इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
mohali police arrest four drug smugglers pakistan drone heroin
पंजाब पुलिस ने चार को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के इशारे पर ड्रोन के जरिये सीमा पार से हेरोइन मंगवाकर मोहाली, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में सप्लाई करने वाले गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख रुपये की ड्रग मनी और एक क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों के पाकिस्तान आधारित हैंडलरों के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


Trending Videos

कार से करते थे नशा और हथियार की सप्लाई
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सात नवंबर को सीआईए स्टाफ की टीम खरड़ इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फिरोजपुर जिले से संबंधित चार युवक नशे और अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। आरोपी क्रेटा कार में सवार होकर मोहाली के अलग-अलग इलाकों में नशा और हथियार सप्लाई करने आते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से हेरोइन मंगवाकर ट्राइसिटी में करते थे सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान आधारित पीआईओ (पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स) के संपर्क में थे। ये सीमा पार से ड्रोन के जरिये भेजी जाने वाली हेरोइन को तय स्थानों से उठाते थे। इसके बाद अधिक मुनाफा कमाने के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के अन्य इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हथियारों की सप्लाई कहां से होती थी।

विज्ञापन

चारों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (23) निवासी गुरुहरसहाय, सुनील उर्फ सन्नी (26) निवासी गांव कमालवाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी (24) निवासी गांव इसा पंज गराईं और सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खा (23) निवासी गद्दू खिलचा, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

हथियारों और नशे की बरामदगी
- जिगाना 30 बोर पिस्तौल : 1
- 32 बोर पिस्तौल : 2
- 315 बोर पिस्तौल : 2
- हेरोइन : 100 ग्राम
- ड्रग मनी : 1 लाख रुपये
- क्रेटा कार : 1

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में सात नवंबर को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 388 दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे सीमा पार बैठे हैंडलरों, ड्रोन के जरिये नशा पहुंचाने के ठिकानों और ट्राइसिटी में सक्रिय सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed