Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing at salon owner in Jagraon Three accused including two women, arrested

जगरांव में सैलून मालिक पर फायरिंग: दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के हाथों पकड़वा देने का था शक

Tue, 10 Nov 2026 02:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

गांव अक्कूवाल निवासी संदीप सिंह हेयर कटिंग का काम करता है। 6 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह भैणी गुज्जर चौक पर अपने दोस्त दिलराज सिंह और बूटा सिंह के साथ खड़ा था। इसी दाैरान बाइक पर तीन युवक पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Firing at salon owner in Jagraon Three accused including two women, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव में गांव भैणी गुजरा चौक पर सैलून मालिक संदीप सिंह उर्फ सीपी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। चार आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों को शक था कि संदीप सिंह और उसका भाई उन्हें पुलिस के हाथों पकड़वा सकते हैं। इसी रंजिश में संदीप को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इस दौरान उसके दोस्त जज सिंह के दाएं कंधे पर गोली लग गई, जबकि एक गोली संदीप की कार की डिग्गी पर भी लगी।
विज्ञापन


थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, गांव अक्कूवाल निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हेयर कटिंग का काम करता है। 6 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहा था। भैणी गुज्जर चौक पर उसे अपने दोस्त दिलराज सिंह और बूटा सिंह निवासी भैणी गुज्जर मिले। संदीप कार से उतरकर दोस्तों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान खुरशैदपुरा की तरफ से काले रंग की सप्लेंडर बाइक पर तीन युवक पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहा था कृष्ण सिंह, पीछे बैठे दोनों के हाथों में हथियार
संदीप के बयान के अनुसार, बाइक कृष्ण सिंह निवासी तलवाड़ा चला रहा था, जबकि पीछे बैठे अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी सलेमपुरा के हाथ में देसी कट्टा और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा निवासी खुरशैदपुरा के हाथ में पिस्टल थी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके दोस्त जज सिंह निवासी भैणी गुज्जर के दाएं कंधे पर लगी। घायल जज सिंह को पहले सिधवां बेट और बाद में लुधियाना रेफर किया गया।

कार की डिग्गी पर भी मारी गोली
संदीप ने पुलिस को बताया कि फायरिंग होते ही वह अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर खुरशैदपुरा की तरफ निकल गया। आरोप है कि हमलावरों ने पीछा करते हुए उस पर एक और फायर किया, जो कार की डिग्गी के दाएं हिस्से पर लगा।

नशा बेचने के शक और पुरानी रंजिश का आरोप
संदीप के बयान के मुताबिक, खुरशैदपुरा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टा कथित तौर पर नशा बेचने का काम करता है। उसे शक था कि संदीप और उसका भाई गुरदीप सिंह उसे पुलिस के हवाले कर सकते हैं। संदीप ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते कृष्ण सिंह पहले उसके भाई गुरदीप सिंह पर भी गोली चला चुका है। अब उसे निशाना बनाने के लिए कृष्ण सिंह, अवतार सिंह उर्फ तारी और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को भेजा गया।

हमलावरों को पनाह देने के आरोप में तीन अन्य नामजद
संदीप ने पुलिस को दिए बयान में मलकीत सिंह निवासी गिद्दड़विंडी, रूपिंदर कौर निवासी सलेमपुरा और जसवंत कौर निवासी अक्कूवाल पर हमलावरों को कथित तौर पर पनाह देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कृष्ण सिंह, अवतार सिंह उर्फ तारी, सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा, कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टा और तीन कथित पनाह देने वालों समेत सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


पुलिस ने जसवंत कौर, रूपिंदर कौर और मलकीत सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कृष्ण सिंह, अवतार सिंह उर्फ तारी, सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और कुलदीप सिंह अभी फरार हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed