Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Maruti Zen car stolen from Lal Singh Road, Moga, Punjab; incident captured on CCTV
{"_id":"67d2f86d22e2096eb4000c27","slug":"video-maruti-zen-car-stolen-from-lal-singh-road-moga-punjab-incident-captured-on-cctv-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंजाब में मोगा के लाल सिंह रोड से मारुति जेन कार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंजाब में मोगा के लाल सिंह रोड से मारुति जेन कार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
मोगा में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लाल सिंह रोड का है, जहां मंगलवार को दो मोटरसाइकिल सवार चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति जेन कार चोरी कर ली। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कार मालिक गुरसेवक सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से उनकी कार घर के बाहर ही खड़ी रहती थी, लेकिन मंगलवार को गलती से कार का दरवाजा खुला रह गया। इसी का फायदा उठाकर दो मोटरसाइकिल सवार चोर मौके पर पहुंचे और कार चोरी करके फरार हो गए। हालांकि, गुरसेवक सिंह ने पहले ही गाड़ी के कागजात निकाल लिए थे, जो उनके पास सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।